February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जरूरतमंद परिवार को किये कंबल वितरित

जरूरतमंद परिवार को किये कंबल वितरित

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) जरूरतमंद परिवार को अपना परिवार व साक्षात भगवान का रूप मानकर सहायता करना ही मेरा मानव सेवा धर्म है।

ये बात भामाशाह कृष्ण शर्मा ने जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण समारोह में कही।

ग्रामीण क्षेत्र में गुरूवार को भौंरे लाल वेलफेयर ट्रस्ट तिलक नगर दिल्ली के तत्वाधान में 350 कंबल वितरित किए गए।

जरूरतमंद परिवार को भामाशाह कृष्ण शर्मा द्वारा भखराना, खेड़ा निहालपुरा गौशाला, बनेठी गौशाला, कोटपूतली की सभी झुग्गी झोपड़ी में गर्म स्वेटर कम्बल , जुराब सहित टोपे छोटे बच्चे व वृद्ध जनों को सम्मान के साथ दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार बनेठी ने बताया ट्रस्ट के माध्यम से हर साल 2000 कम्बल व 2000 स्वेटर वितरित की जाती है। इस मौके समाजसेवी का कुसुम शर्मा, समाजसेवी पूरन सिंह बनेठी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।