March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जैन समाज ने तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई धूमधाम के साथ।

जैन समाज ने तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई धूमधाम के साथ।

अलवर (दीक्षित कुमार)
अलवर में आज जैन समाज ने तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। समाज की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा की शुरुआत मालाखेड़ा मंदिर में स्थित जैन समाज से विधायक संजय शर्मा व पूर्व विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

शोभायात्रा में कई बैंड, भगवान महावीर की फूलों से सजी मूर्ति और कई झांकियां शामिल थी।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई जैन मंदिर नसिया जी प्रजापत समाप्त।

नसिया जी पर स्थित जैन समाज के लोगों ने झंडा रोहण कर आगे के कार्यक्रमो की शुरुआत की जिसमें महिला मंडल व बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किये।