February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जय बाबा जाहरवीर गोगाजी आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता 24 दिसम्बर से होगी प्रारम्भ

जय बाबा जाहरवीर गोगाजी आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता 24 दिसम्बर से होगी प्रारम्भ

मुण्डावर (संदीप यादव) सोडावास कस्बे के जय बाबा जाहरवीर गोगाजी आई पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसंबर शुक्रवार को क्रिकेट ग्राउंड राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सोडावास जोहड़ में होगा । कार्यक्रम के उद्धाटन कर्ता फूलचंद रामपाल जांगिड़ भामाशाह, सोडावास सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी, पंच सत्यवीर चौधरी, जीतराम चौधरी, भूप सिंह ठेकेदार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, समाजसेवी भारत सुभाष गुप्ता होंगे ।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11000 रूपये , द्वितीय पुरस्कार 5100 रूपये, तृतीय पुरस्कार 2100 रूपये रखा गया है । प्रतियोगिता के उद्घाटन का समय ग्रामीणों के अनुसार प्रात: 10 बजे रखा गया है ।
कमेटी टीम के कमांडो विक्रम सिंह, सचिन , संदीप , सुधीर, अनिल कलाम, अजय , बलवान ने बताया कि सभी टीमें अपनी एंट्री 23 दिसंबर शाम 5 बजे तक करवा सकते हैं । प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा । जय बाबा जाहरवीर गोगाजी आई पी एल बीसवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्रमीणो के जन सहयोग से होगा ।