March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जाम से परेशान वाहन चालकों ने हाइवे पर पत्थर डाल कर किया जाम । पुलिस ने लाठीचार्ज कर खंदेडा

जाम से परेशान वाहन चालकों ने हाइवे पर पत्थर डाल कर किया जाम । पुलिस ने लाठीचार्ज कर खंदेडा

शाहजहांपुर (केडीसी) किसान आंदोलन के महापड़ाव स्थल के समीप से डाइवर्ट मार्ग पर लगते जाम में अटके वाहनों के चालको ने घंटो जाम में खड़े रहने से आहत होकर हाईवे मार्ग पर पत्थर डालकर हाइवे रोक दिया। सूचना पर मय पुलिस जाब्ते पहुंचे शाहजहांपुर थानाधिकारी विक्रमसिंह चैधरी ने वाहन चालकों को खदेड मार्ग से पत्थर हटवा कर हाइवे सुचारू करवाया। भारी वाहन चालकों ने आक्रोश जताते हुए स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर हाइवे पर कई महीनों से महा पड़ाव डाल हाईवे मार्ग को रोके होने से दिल्ली की ओर जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आमजनता की परेशानी दूर करने की बजाय स्थानीय पुलिस प्रशासन आंदोलन कारियो की ही तरफदारी करने का आरोप लगाया। डायवर्ट मार्ग स्थल पर खस्ताहाल सड़क को ठीक कराने में भी प्रशासन ध्यान नही देने के चलते आये दिन वाहन गड्डो में अटक रहे है। जिससे लंबी जाम की कतारें आम बात हो चली है। रविवार को भी लंबी कतारों में अटके रहने में घंटो बीत जाने से वाहन चालकों के सब्र का बांध टूट गया। जिससे आक्रोशित हो हाइवे पर पत्थर डाल हाइवे को रोकने का प्रयास किया। जिसे पुलिस जाब्ते ने पहुँच वाहन चालकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।