February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » जालंधर मे तैनात सियाखोह निवासी आईटीबीपी के जवान की तबियत बिगड़ने से मौत। सैनिक सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार ।

जालंधर मे तैनात सियाखोह निवासी आईटीबीपी के जवान की तबियत बिगड़ने से मौत। सैनिक सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार ।

मुण्डावर (शिवराज ) देश की सेवा करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ने से शहीद हुए मुण्डावर के सियाखोह के वीर सपूत अजीत यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा।

इस मौके पर पीसीसी सचिव ललित यादव,यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया व वीर जवान के बलिदान को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजीत कुमार यादव आईटीबीपी की 30 वीं बटालियन जालंधर मे तैनात थे।

इस मौके पर स्थानीय सरपंच प्रमोद यादव, रामसिंह कंमाडो, एडवोकेट रूपेश हवेली, भीमराज यादव ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस मुण्डावर, राधेश्याम पूर्व सरपंच, हरपाल यादव, नरेश भगतजी,कृष्ण समाजसेवी, दिलावर चौधरी पूर्व सरपंच, रामजस यादव, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे