February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » इनरव्हील क्लब बहरोड द्वारा मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

इनरव्हील क्लब बहरोड द्वारा मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

बहरोड़ (ख़बराना डेस्क) मंगलवार को इनरव्हील क्लब बहरोड द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

क्लब अध्यक्षा डॉ अर्चना श्रृंगी ने बताया कि माधव हॉस्पिटल में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ सुम्मी यादव, ई एन टी स्पेशलिस्ट डॉ आकांक्षा यादव और एमडीएस डॉ अदिति यादव को प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ एवं क्लब अंग वस्त्र डाल कर सम्मानित किया गया।

क्लब संस्थापक एवं संरक्षक अनुपमा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा क्लब की छठी वर्षगांठ केक काटकर मनाई गई एवं क्लब सदस्यों द्वारा सभी डॉक्टर्स को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

अंत में क्लब सचिव ललिता यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर माधव अस्पताल की महिला स्टाफ, इनरव्हील क्लब वरिष्ठ सदस्य बबीता शर्मा एवं गुड्डी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।