February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गुजरात जा रही अवैध शराब पकडी…कन्टेनर मे भरी थी 546 पेटी शराब- चालक गिरफ्तार

गुजरात जा रही अवैध शराब पकडी…कन्टेनर मे भरी थी 546 पेटी शराब- चालक गिरफ्तार

शाहजहांपुर 30 जुलाई- आगामी गुजरात चुनाव को लेकर शराब तस्करों की बढती सक्रियता को लेकर आबकारी एवं पुलिस विभाग चाकचौबंद है वही शराब तस्कर भी न‌ई न‌ई तकनीकी से विभाग से आंख मिचौली खेल रहे है। शनिवार को शाहजहांपुर आबकारी थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर 546 पेटी महंगी शराब की पेटियों को बरामद किया है, जिसकी बाजार मे कीमत करीब‌ 35 लाख रुपये है ।

आबकारी थाना प्रभारी लक्ष्मणराम ने बताया की शनिवार अल सुबह उन्हें जरिये मुखबिर एक कंटेनर मे अवैध शराब गुजरात ले जाने की सूचना मिली।

जिसपर सिपाही अशोक यादव, हवलदार दलबीर सिंह, सुखराम को साथ लेकर शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर गुजरात नम्बर के कन्टेनर को रुकवाया तो चालक कन्टेनर छोड भागने का प्रयास करने लगा जिसे आबकारी दल ने पकड के पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम विरमाराम पुत्र भमूता राम जाट निवासी दुधु धोरीमन्ना ( बाडमेर )बताया।‌

जब कन्टेनर की जांच की तो उसमे 70 पेटी रॉयल चैलेन्ज, 422 पेटी मैकडॉल एवं 54 पेटी ऑल सेशन की भरी हुई थी।