February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का आयोजन जारी। स्काउट का अनुशासन है बच्चों को संस्कारवान बनाता है- डॉ आशीष शेखावत

ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का आयोजन जारी। स्काउट का अनुशासन है बच्चों को संस्कारवान बनाता है- डॉ आशीष शेखावत

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
स्काउट का अनुशासन ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और संस्कारवान बनाता है । यह बात राजकीय सरदार जनाना अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शेखावत ने राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जा रहे राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में बतौर झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहीं वहीं डॉ आशीष शेखावत ने अभिरुचि शिविर में शामिल बालक बालिकाओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की ।

कार्यक्रम में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड एवं प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने बच्चों द्वारा किए जा रहे अभिरुचि शिविर में प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की बात कही।

स्थानीय संघ के सचिव हंसराज यादव ने आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेटकर एवं स्कार्फ पहना कर स्वागत किया।

वही शिविर संचालक कमलेश कुम्हार ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

शिविर में अभिरुचि के साथ-साथ स्काउटिंग गाइडिंग का प्रशिक्षण एवं एडवेंचर गतिविधियों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आगंतुक अतिथियों ने स्थानीय संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं अभिरुचि शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की। शिविर में कुल 13 अभिरुचि में 191 संभागी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक , संचालक मंडल ,रोवर रेंजर सहित संभागीय उपस्थित रहे।