February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक कुँए पर टंकी बनाए जाने का विवाद। अतिक्रमण के नाम पर मंदिर को को हटाने के चलते किया पंचायत का विरोध।

ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक कुँए पर टंकी बनाए जाने का विवाद। अतिक्रमण के नाम पर मंदिर को को हटाने के चलते किया पंचायत का विरोध।

बानसूर। अमित यादव
क्षेत्र के गांव चतरपुरा में रैगर मोहल्ले में ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक कुँए पर टंकी बनाए जाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि 6 माह पूर्व मंदिर निर्माण किया गया है ग्राम पंचायत राजनीतिक बदले की भावना रखते के चलते हुए अतिक्रमण के नाम पर मंदिर को वहां से हटाना चाहती है

इसको लेकर मंगलवार शाम को मौका स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और पंचायत के नोटिस का विरोध करते हुए पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की इधर घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव कार्यकर्ताओ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली महेंद्र यादव ने बताया कि मंदिर गांव की भावनाओं का स्थल ग्राम पंचायत राजनीतिक द्वेष भावना के रखते हुए अतिक्रमण के नाम पर मंदिर को जबरन तोड़ रही है जिसका विरोध किया जाएगा यदि ऐसा हुआ तो ग्रामीणों की ओर आंदोलन कर विरोध किया जाएगा यादव ने कहा कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक वर्तमान में देवस्थान मंत्री है