February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गिरवास, लिसानी, किरवारी गॉव के ग्रामीणों ने प्रशासन गाँव के संग अभियान को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

गिरवास, लिसानी, किरवारी गॉव के ग्रामीणों ने प्रशासन गाँव के संग अभियान को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

अलवर (दीक्षित कुमार) गिरवास, लिसानी, किरवारी गॉव के ग्रामीणों ने प्रशासन गॉव के संग अभियान को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 14 माह से संचालित ग्राम पंचायत मुख्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिरवास में चल रहा है।

जबकि उपखण्ड प्रशासन के द्वारा घनी आबादी में शिविर न लगाकर आबादी से लगभग 1 किलोमीटर दूर लगाकर गिरवास, लसानी, किरवारी के गामीणों के विरोध के बावजूद बावरिया बस्ती में लगाया गया।

जिसके चलते तीनों गॉव के ग्रामीणों को 22 विभागों के लाभ से वंचित रहना पड़ा। ऐसे में हठधर्मी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और पुन: प्रशासन गॉव के संग शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभ दिलवाने की मांग की।