कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) निकटवर्ती ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा स्थित बाढ़ की ढ़ाणी के राजकीय प्राथमिक विधालय में विगत बुधवार को एक दबंग द्वारा किये गये घटनाक्रम को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) उपशाखा कोटपूतली के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनोज कुमार सिरोहीवाल के नेतृत्व में डीएसपी डॉ. संध्या यादव को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने एवं आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा स्थित बाढ़ की ढ़ाणी के राजकीय प्राथमिक विधालय में दलित छात्र बादल पुत्र विनोद बावरिया, प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मेघवाल, स्टॉफ सदस्य रामेश्वर प्रसाद व अन्य स्टॉफ के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली गलौच करने के आरोपी बिल्लूराम पुत्र मगनीराम को शीघ्र गिरफ्तार करने, मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। इस पर डीएसपी डॉ. यादव ने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने व घटनाक्रम की निष्पक्ष जाँच करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामसिंह गोठवाल, विशाल दीप, नरेन्द्र यादव, अतुल कुमार आर्य, रामकुमार आर्य, प्यारेलाल सोंठवाल, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश निमोरिया, महेश आर्य, मनोज अलोरिया, सुनील सैनी, मुकेश आर्य, महावीर आर्य, पूरणमल आर्य, नरेन्द्र आर्य, महेश यादव समेत अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा स्थित बाढ़ की ढ़ाणी के राजकीय प्राथमिक विधालय में मिड-डे मिल का भोजन खा रहे 9 वर्षिय दलित छात्र के साथ एक दबंग ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से सम्बोधित करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। यही नहीं उक्त व्यक्ति ने विधार्थी को बचाने आये प्रधानाचार्य समेत स्टॉफ सदस्यों पर भी पथराव करते हुए हमला बोल दिया एवं जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दी। बताया जा रहा है कि दबंग बिल्लुराम जाट का पुत्र भी विधालय में बिना नामांकन के आता है। जिसकी चप्पल खो गई थी। जिससे वह बुरी तरह से क्षुब्ध हो गया एवं आवेश में आते हुए उक्त घटना को कारित कर दिया।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद