February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » घरेलू गैस सिलेंडर का अघरेलू उपयोग, लगी आग, प्रशासन मौन

घरेलू गैस सिलेंडर का अघरेलू उपयोग, लगी आग, प्रशासन मौन

भीलवाड़ा (पंकज आडवाणी) शहर के इंद्रा मार्केट में स्थित करतार डेंटल क्लिनिक पर घरेलू गैस सिलेंडर से पानी गर्म करते समय गेस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

क्षेत्रवासियों की सूझ-बूझ से घरेलू गैस सिलेंडर को सुरक्षित दुकान से बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लिनिक में घरेलू सिलेंडर का अघरेलू उपयोग करना उचित नहीं है। गौरतलब है कि जहां घरेलू सिलेंडर में आग लगी, वहां घनी आबादी बसी हुई है। क्षेत्रवासी अगर सूझ-बूझ नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं खबर लिखे जाने तक घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।