February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गन्दगी का आलम बना अलवर का नेहरू उद्यान…

गन्दगी का आलम बना अलवर का नेहरू उद्यान…

अलवर ( दीक्षित कुमार) नेहरू उद्यान इस समय दुर्दशा का शिकार हो गया है। नेहरू उद्यान समिति के पदाधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत करा दिया गया। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, कोई अधिकारी कर्मचारी इस और ध्यान देने को नहीं है।

वही पार्क में गंदगी का अंबार भरा हुआ है, दीवारे टूटी हुई, झूले टूटे हुए है। यूआईटी ने तो शौचालय तो बनवा दिया है

लेकिन अंदर जाने के बाद गंदगी का आलम देखने को मिलता है। दीवारों पर यूआईटी कर्मचारी व अधिकारी महिला पुरुष शौचालय अंकित कराना भूल ही गए।

इस बारे में आमजन ने कई बार नगर विकास न्यास को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाहर रेहडी वालों पर भी पनीर डिस्पोजल आइटम पर कार्यवाही करवाने की मांग की है।

आखिर देखने का विषय यह रहेगा कि नेहरू उद्यान की कब सुधरेगी दुर्दशा।