March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » फूलों से सजाई दादू महाराज की आकर्षण झांकी विशाल शोभायात्रा निकाली भजन संध्या में झूमे लोग।

फूलों से सजाई दादू महाराज की आकर्षण झांकी विशाल शोभायात्रा निकाली भजन संध्या में झूमे लोग।

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
मनोहरपुर कस्बे के दादूदयाल आश्रम में पांच दिवसीय अखंड रामधुनी के समापन पर लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में दादू महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शाम को कस्बे के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा को लक्ष्मण दास महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया। दादू महाराज की फूलों से मनोरम झांकी सजाई गई। शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए निकाली। जिसका ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में दादू अखाड़े के कलाकारों ने अनेकों अनेक प्रतिभाएं दिखाएं।

इस दौरान टीम मनीष यादव ने शीतल शरबत की व्यवस्था की एवं संतों को दुपट्टा पहनाकर मान सम्मान किया। टीम मनीष यादव में गांधी चौक में शोभायात्रा में आए लोगों के लिए शीतल पेय शरबत की व्यवस्था की।