ख़बराना। रवि कुमार सैनी
एक छात्रा की मार्कशीट में काट छांट कर उसकी छात्रवृत्ति का पैसा अपनी मां के खाते में डालने वाले ई मित्र संचालक ने गुरुवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। मामला 2020 का है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।अमरसर थाना क्षेत्र निवासी कुमारी मनीषा घटाला पुत्री स्वर्गीय कुंभाराम घटाला ने 22 जुलाई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे बताया था कि मई 2019 में उसने B.Ed की छात्रवृत्ति के लिए बालाजी कंप्यूटर हनुतिया पर प्रोपराइटर मुकेश कुमार गुर्जर से राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरवाया था। जो रिजेक्ट हो गया था। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को ईमित्र संचालक ने उसकी मार्कशीट में काट छांट करते हुए उसे बिना बताए दुबारा फार्म भर दिया और छात्रवृति की राशि अपनी मां के खाते में मंगवा ली।मामला सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरोपी मुकेश कुमार गुर्जर पुत्र गणपत राम गुर्जर निवासी हनुतिया ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस पर अमरसर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने आरोपी से पूछताछ की।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद