March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » फायरिंग में युवक को लगी गोली , स्तिथि नाजुक ।

फायरिंग में युवक को लगी गोली , स्तिथि नाजुक ।

बिहार ( राजा बाबु ) सीतामढ़ी ज़िले के सुप्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटरहिया गांव में बीते राय शादी में जयमाला के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिय शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां किशोर कि स्तिथि नाजुक बताई गई है।

घटना में जख्मी युवक की पहचान गांव के रविन्द्र सिंह के छोटे पुत्र रिषु कुमार (14) के रूप में हुई है । चिकित्सक वरुण कुमार ने कहा है कि गोली मरीज के सीना में दाहिने ओर लगी थी ।मरीज का आईसीयू वार्ड में है। वघटना की सूचना पा कर पहुंची सुप्पी थाना पुलिस छानबीन में जुट हुई है।