February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » डॉ अम्बेडकर विचार मंच समिति द्वारा एसडीम को ज्ञापन सौंपा गया…नगर परिषद पार्क में एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे नारेबाजी करते हुए

डॉ अम्बेडकर विचार मंच समिति द्वारा एसडीम को ज्ञापन सौंपा गया…नगर परिषद पार्क में एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे नारेबाजी करते हुए

ख़बराना बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली नगर परिषद पार्क कोटपूतली में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की प्रतिमा कई वर्षों से लगी हुई है।

वर्तमान में नगर परिषद द्वारा सड़क की चौड़ाई एवं सौन्दरीकर्ण करण के नाम पर सरकारी संपत्ति नगर परिषद पार्क में दीवार खींची जा रही है

जिसमें सभापति एवं नगर परिषद के कर्मचारी षड्यंत्र रच कर अवैध तरीके से बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर रहे हैं जिसमें प्रतिमा के फाउंडेशन को क्षतिग्रस्त कर दिया है और प्रतिमा में दरारें आ गई हैं जबकि पूर्व में जो नींव खोदी गई थी

वह सही थी लेकिन सभापति के प्रतिनिधि के प्रतिष्ठान को बचाने के लिए बाबा साहब के सामने 4 से 5 फुट दीवार को अधिक बढ़ा दिया गया है जो देखने मात्र से ही अवैध है उपयुक्त घटना से समाज में भारी आक्रोश है

अतः सभापति आयुक्त नारी परिषद में इनके अधीनस्थ कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा समाज को मजबूरन होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
नगर परिषद व सभापति पुष्पा सैनी के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।