ख़बराना। बहरोड़
मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के निशुल्क विद्यालय मंथन स्पेशल स्कूल में रविवार शाम मातृ शक्ति सर्वोच्च शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ0 शानू यादव सचिव संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराणा, अतिविशिष्ट अतिथि डांस दीवाने फेम मोनिका भारती, विशिष्ट अतिथि वसंती यादव व सुषमा गोस्वामी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा ‘तेरी अंगुली पकड़ के चला’ गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही कई अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां और विशेष माताओं के बीच प्रतियागिताएं भी करवाई गई।
मुख्य अतिथि डॉ0 शानू यादव ने सभी माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक मां के लिए बच्चों को परवरिश देना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है वहीं जब बात इन विशेष जरूरत वाले बच्चों की हो तो यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इन बच्चों को प्यार और सहयोग से सिखाया जाए तो विलक्षण प्रतिभाएं लिए ये बच्चे भी एक मुकाम हासिल कर सकते हैं। और इसके लिए हम सभी को सम्मलित प्रयास करना होगा।
मंथन सचिव डॉ0 सविता गोस्वामी ने बताया कि इन विशेष जरूरत वाले बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में उनकी माँ की भूमिका सबसे अहम होती है क्योंकि माँ ही उनकी आवश्यकताओं को सबसे अच्छे से समझ सकती है और एक बेहतर परवरिश दे सकती है। इसीलिए माँ को प्रथम गुरु का दर्जा भी मिला है। समाज में ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिसमें अपनी लगन और मेहनत से इन माताओं ने न केवल अपने बच्चों की कमियों में सुधार लाया बल्कि उनकी विशेषताओं को परखते हुए उन्हें समाज में एक सफल और सम्मानित नागरिक की तरह स्थापित किया।
वहीं अतिविशिष्ट अतिथि मोनिका भारती ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि दृष्टि बाधित होते हुए उनके जीवन में बहुत संघर्ष आए पर उनकी नानी मां ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया और उनकी डांस के प्रति रुचि और उनकी प्रतिभा को पहचाना जिसकी वजह से ही उन्हें यह पहचान मिली। साथ ही उन्होंने मंथन फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंथन द्वारा संचालित निशुल्क विद्यालय और रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा सैकड़ों दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों को एक नई उम्मीद मिली है और इस अच्छे कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और माताओं को पुरुस्कार वितरित किए गए। मंथन संस्थापक डॉ0 पीयूष गोस्वामी ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन अध्यक्ष रेखा गोयल, वैश्य समाज महिला सचिव शिल्पा अग्रवाल, कराटे चैंपियन पूनम यादव, एडवोकेट सुमन यादव, नेहा जैन, दीपक शास्त्री, पूजा चौहान, दीपक सैनी, रोहित जैन, सांत्वना जेना, विशेष शिक्षिका शालिनी शर्मा, अंकित सेन, केशव सैनी सहित विशेष बच्चें व उनकी माताएं उपस्थित उपस्थित रहीं।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद