February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » डिवाईडर से कार टकराई, दो महिलायें घायल

डिवाईडर से कार टकराई, दो महिलायें घायल

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली राजमार्ग पर ग्राम कंवरपुरा के पास एक कार के डिवाईडर से टकरा जाने से उसमें सवार दो महिलायें घायल हो गई। जिन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दिल्ली से जयपुर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ग्राम कंवरपुरा के पास डिवाईडर से टकराकर उसके ऊपर चढ़ गई। जिससे उसमें सवार रानी अग्निहोत्री (60) पत्नी रविन्द्र अग्निहोत्री व सृष्टि पत्नी आदित्य अग्निहोत्री दोनों निवासी आर्य नगर सजना रोड़, मेरठ घायल हो गई। जिन्हें बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उन्हे जयपुर रैफर कर दिया गया। इनके साथ आये आदित्य ने बताया कि जयपुर के लिए गाड़ी किराये पर लाये थे। ड्राईवर ने डिवाईडर से टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलायें घायल हो गई। पुलिस ने हाईवे से वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया।