March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » डिजिटल अभिनंदन बैंक मित्र कैडर कार्यक्रम का आयोजन

डिजिटल अभिनंदन बैंक मित्र कैडर कार्यक्रम का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूराम सॆनी) नेहरू युवा केंद्र जयपुर के उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत निकटवर्ती ग्राम गोनेड़ा में गुरूवार को डिजिटल अभिनंदन बैंक मित्र कैडर तैयार करना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद रावत ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की बात भी कही। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोनू स्वामी ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सूरज, सुभाष, पूजा शर्मा, सोमदत्त गुर्जर, सचिन समेत अन्य मौजुद रहे।