February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » डेढ़ करोड़ की शराब पर चला बुलडोजर 2000 कार्टन रखने की थाने में नहीं थी जगह।

डेढ़ करोड़ की शराब पर चला बुलडोजर 2000 कार्टन रखने की थाने में नहीं थी जगह।

रवि कुमार सैनी
जयपुर जिले के मनोहरपुर थाना परिसर में जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में अवैध शराब की 2 हजार पेटियों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। जिनका बाजार भाव करीब 1.5 करोड़ रुपए था।पुलिस कांस्टेबल प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस की ओर से अवैध शराब जब्त की गई थी। जिन्हें जिला आबकारी अधिकारी बाबूलाल जाट, आबकारी थानाधिकारी शाहपुरा आशुतोष कौशिक, थाना प्रभारी मनोहरपुर मनीष शर्मा की मौजूदगी में थाना परिसर में जेसीबी मशीन से नष्ट कर गड्ढे में दबा दिया गया।जानकारी के अनुसार मनोहर पुर थाना परिसर में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त थी। जिसको रखने की समस्या के चलते कई दिनों से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर नष्ट किया गया।नष्ट की गई 2000 शराब की पेटियों में करीब डेढ़ करोड़ की शराब थी। जिनको नष्ट करने में करीब 8 घंटे की कार्रवाई करनी पड़ी।