कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर दादी गुलजार का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने बताया कि दादी गुलजार आज से 1 साल पहले व्यक्त वतन को छोडकऱ अव्यक्त हो गए उनकी यादें हमारे सबके बीच में शेष है। दादी गुलजार गुणों की खान प्रेम से भरपूर ममतामई मां की तरह हम सब की पालना की। आज दादी गुलजार को संपूर्ण विश्व में भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। हंस कॉलेज प्राचार्य अनिल भाई, समाजसेवी एड. अशोक बंसल, समाजसेवी बंशीधर गुर्जर ने दादी गुलजार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व दादी के निमित्त भगवान को भोग लगाया गया और दादी की यादों से जुड़े संस्मरण क्लास में सुनाए गए। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद