ख़बराना। रवि कुमार सैनी
होद की पाल खेल स्टेडियम में आयोजित मनोहरपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपस्तिथ डॉ. विकास यादव थे।इस मौके पर यादव ने कहा कि हार से निराश होना व जीत से अति उत्साहित होना खिलाड़ी का धर्म नहीं होता है। मंडल के महामंत्री सईद अहमद चौहान, पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया, युवा नेता कैलाश गुर्जर, मजदूर नेता अब्दुल अजीज लोहानी ने कहा कि वही खिलाड़ी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है, जो हार जीत की परवाह किए बिना अपने खेल का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत रहता है।आयोजक कर्ता राहुल पटवा, मोहम्मद शफीक खान, अरुण शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें परमानपुरा क्रिकेट क्लब व एचएफएम क्रिकेट क्लब के बीच में फाइनल मैच खेला गया। जिसमें परमानपुरा क्रिकेट क्लब विजय रही। विजेता टीम व उप विजेता टीम को ट्राफी व नकद इनाम ने सम्मानित किया गया।व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष डी के सोनी ने अपनी फर्म जगदम्बा ज्वैलर्स की तरफ से विजेता टीम को 11 हजार रुपए का चेक दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता आनन्द मिश्रा, राजेश पारीक, पंकज मिश्रा, एम्पायर सोनू मिश्रा, समाज सेवी जमीर खान, जुम्मा खान लौहार आदि मौजूद थे।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद