February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोविड स्वास्थ्य सहायकों से उलझे डोटासरा- पांच को लिया हिरासत मे….

कोविड स्वास्थ्य सहायकों से उलझे डोटासरा- पांच को लिया हिरासत मे….

ख़बराना।
शाहजहांपुर थाना प्रभारी विक्रम चौधरी ने एएसपी जगराम मीणा के निर्देश पर अपनी मांगो के लिये ज्ञापन देने आये पुष्पेन्द्र, अंकित, अशोक, पवन, अजय सहित आधा दर्जन से अधिक कोविड स्वास्थ्य सहायकों को अवैध रुप से हिरासत मे ले लिया। जब अपने साथियों को हिरासत‌ मे लेने की जानकारी उनके साथियों को हुई तो वो हंगामे पर उतर आये। जिसपर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने उनका ज्ञापन एवं वार्ता प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से करवाने का आश्वासन दिया। जब डोटासरा बाहर आये तो छिल्लर ने उन्हें कोविड स्वास्थ्य सहायकों की समस्या से अवगत करवाया तो डोटासरा ने कहां की ये लोग स्वयं फैसला नहीं करना चाहते। जिस तरह ये चाहते है वार्ता नहीं होगी। पांच लोगों का प्रतिनिधि मण्डल आये मै मुख्यमंत्री से वार्ता करवा दुंगा।

सरकार मामले को लेकर सकारात्मक ‌है। इस दौरान कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने भी अपनी बात रखनी चाही लेकिन डोटासरा बिना उन्हे सुने जाने लगे तो सहायकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कुछ युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। इस दौरान मुण्डावर व बहरोड के बडी संख्या मे सीएच‌ए उपस्थित रहे।

धन्यवाद कार्यक्रम मे प्रदेश नेताओं की फोटो गायब….
धन्यवाद कार्यक्रम मे गौरव‌ यात्रा का रथ विशेष चर्चा का पात्र बना रहा। रथ पर हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भूपेन्द्र हुड्डा, उनके सांसद पुत्र दिपेन्द्र हुड्डा के फोटो सहित केन्द्रीय नेताओं के फोटो लगे हुऐ थे लेकिन धन्यवाद कार्यक्रम मे खडे रथ पर बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के फोटो गायब थे। इसपर कॉग्रेस कार्यकर्ता ये सफाई देते नजर आये की रथ से पोस्टर आज ही हटाये है, अब ये रथ हरियाणा प्रदेश को नजर मे रख सजाया गया है।