March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » ग्राम पंचायत हुलमाणा कलां ने किया हाईपो क्लोराइड छिडकाव

ग्राम पंचायत हुलमाणा कलां ने किया हाईपो क्लोराइड छिडकाव

शाहजहांपुर 8 म‌ई- कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए समीपवर्ती ग्राम पंचायत हुलमाणा कलां द्वारा पंचायत क्षेत्र के मिर्जापुर, कुम्हारों की ढाणी मे हाईपो क्लोराइड का टैक्टर से छिडकाव करवाया गया

। इस दौरान ग्राम सरपंच किरण बाला ने ग्राम पंचायत परिक्षेत्र मे मुनादी करवाते हुऐ ग्रामीणों को अनावश्यक बाहर नहीं घूमने, मास्क एवं सैनेटाईजर का प्रयोग करने, बार बार हाथ धोते रहने एवं सरकार की कोरोना गाईडलाईन का पालन करने सम्बंधित निर्देश दिये।

इस दौरान एडवोकेट नरेंद्र धनवाल, कृष्ण यादव, सुरेश वर्मा, बबलू चौहान, जोगेंद्र धनवाल, सत्यवीर, आदि मौजूद थे ।
फोटो: 8 शाहजहांपुर ‌1- हाईपो क्लोराइड का छिडकाव करते ग्रामीण