शाहजहांपुर 25 मई- गुजरात के साबरमती गांधी आश्रम से 6 अप्रैल को कॉग्रेस सेवा दल के आव्हान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व मे हुई गौरव यात्रा अपने राजस्थान प्रवास के बाद बुधवार को शाहजहांपुर बोर्डर पहुंची, जहां प्रदेश एवं जिला कॉग्रेस कमेटी द्वारा धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि कॉग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली थे।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, कार्यक्रम संयोजक डॉ.अंजली यादव , कविता मेजर ओपी यादव, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिहं शेखावत, पूर्व विधायक कृष्णमुरारी गंगावत, पीसीसी सचिव ललित यादव थे। संचालन जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ डोटासरा ने सेवा दल को कॉग्रेस की रीढ बताते हुऐ आगामी चुनावों मे अब तक चले आ रहे मिथक को तोडने की कभी कोई सरकार वापस नहीं होती को इस बार तोडने की बात कही।
डोटासरा ने भाजपा को देश तोडने एवं धर्म के नाम पर अराजकता फैलाने वाली पार्टी बताते हुऐ कॉग्रेस को एक झण्डा एक राष्ट्र एवं देश को जोडने वाली पार्टी बताया। मंत्री टीकाराम जूली ने आये हुऐ अतिथियों का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद कार्यक्रम के बाद सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ जिला एवं प्रदेश के नेता पैदल ही शाहजहांपुर बोर्डर पहुंचे एवं आगामी यात्रा के लिये राष्ट्रीय ध्वज हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सौपा।
इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा एवं मंत्री शकुन्तला रावत, टीकाराम जूली ने जिला प्रमुख एवं किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर छिल्लर के नेतृत्व मे किसान आंदोलन मे अपनी जान गवां चुके किसानों की यांद मे बनाये गये स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित किये। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं प्रदेश सरकार मे मंत्री शकुन्तला रावत एवं टीकाराम जूली का टोल प्लाजा के पास पीसीसी सचिव ललित यादव के नेतृत्व मे स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अजीत यादव, डॉ.आरसी यादव, यूथ कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा, केजी कौशिक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मुदगल, धर्मचंद बोहरा, शाहजहांपुर सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज यादव, जिला पार्षद संजय यादव सहित बडी संख्या मे कॉग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद