February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » चम्पारण बिहार के बेतिया में देखते ही देखते बाढ़ के पानी में समा गई ओवरलोड नाव

चम्पारण बिहार के बेतिया में देखते ही देखते बाढ़ के पानी में समा गई ओवरलोड नाव

चंपारण (राजा बाबु) बिहार के बेतिया में बारिश और बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते रविवार को लौरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के ढणवा गांव के समीप नाव से बाजार जा रहे यात्रियों से भरी नाव अचानक देखते ही देखते नजरों के सामने पानी में समा गई। नाव जैसे ही पलटी वहां मौजूद लोगों ने पानी में कूदकर नाव पर सवार सभी यात्री सुरक्षित निकालने ने जुट गई और सभी को समय रहते पानी से निकाल लिया।

जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। यह हादसा लौरिया प्रखंड में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण सिसवनिया पंचायत के ढणवा गांव के लोग नाव पर सवार लौरिया बाजार सामान खरीदने आना जाना पड़ता है। आय दिन की तरह जैसे ही ढणवा गांव के पास यात्रियों से नाव पहुंची वैसे ही शेख टोली नहर के पास नाव भरी पानी में पलट ग‌ई ।