February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सीबीईओ ने विधालय का किया निरीक्षण

सीबीईओ ने विधालय का किया निरीक्षण

खबराना बिल्लूराम सैनी

कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल का ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान संस्थापन रिपोर्ट लेखा शाखा एवं विद्यालय में संधारित समस्त पत्रावली का शनिवार को सीबीईओ महावीर प्रसाद बडगुर्जर द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान सभी पत्रावली उत्कृष्ठ पाये जाने पर सीबीईइओ ने समस्त प्रभारियों की प्रशंसा की। विद्यालय प्रभारी लालचंद यादव के नेतृत्व में अमरसिंह, हनुमान प्रसाद, पवन कुमार आदि ने अपने अपने अधीनस्थ पत्रावली को पेश किया। सीबीईओ ने विद्यालय प्रभारी को विद्यालय में नामांकन जनआधार अपडेशन आदि कार्य अनवरत किये जाने की बात कही। साथ ही विद्यालय प्रांगण में अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु निर्देशित किया।