February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कैबिनेट मंत्री ने सीटी स्केन मशीन एवं आॅक्सीजन प्लांट का किया शुभारम्भ

कैबिनेट मंत्री ने सीटी स्केन मशीन एवं आॅक्सीजन प्लांट का किया शुभारम्भ

अलवर (दीक्षित कुमार) कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने शनिवार को मित्तल अस्पताल अलवर में 32 स्लाईस सीटी स्केन मशीन एवं आॅक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ किया।

मंत्री ने बताया कि नये वर्ष के अवसर पर मित्तल अस्पताल की ओर से आॅक्सीजन प्लांट नई तकनिकी की सीटी स्केन मशीन की शुरूआत की गई है।

इससे अलवर की चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। हमारे यहॉ के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कोविड के समय में आॅक्सीजन की बहुत ही कमी रही थी।

अब यहॉ 24 घण्टे में 32 सिलेंडर आॅक्सीजन के तैयार किये जायेंगे। जिससे काफी मजबूती मिलेगी।