February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद।

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने शाहपुरा शहर के हनुमंत निवास बाग में 64वां जन्मदिवस और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मनाया गया। समारोह त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपाल दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा, अलवर के पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा, जमवा रामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी विशिष्ट अतिथि थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, स्वच्छ छवि के नेता है। इस कड़ी में शाहपुरा के पूर्व विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह का नाम प्रथम नाम आता है। आज उनकी आवश्यकता शाहपुरा जनता को ही नहीं बल्कि उनका मार्गदर्शन की समूचे प्रदेश को आवश्यकता है। उन्होंने आने वाले 2023 में 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।जमारामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, यूआईटी अलवर के पूर्व चेयरमैन देवी सिंह ने कहा कि रावराजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विगत 15 साल में शाहपुरा के विकास में कोई कसर नहीं रही।

अब आने वाले विधानसभा के चुनाव में फिर से इन्हें जीता कर शाहपुरा का सर्वांगीण विकास करवाना है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सैनी, पूर्व प्रधान मंजू सैनी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश ताखर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती सिंह, रानी रत्नाकुमारी, केशव अलग आदि जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद।