February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बिल्लूराम सैनी को महात्मा फुले बिग्रेड जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सैनी सभा संस्था कोटपूतली कार्यकारिणी के द्वारा किया स्वागत।

बिल्लूराम सैनी को महात्मा फुले बिग्रेड जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सैनी सभा संस्था कोटपूतली कार्यकारिणी के द्वारा किया स्वागत।

कोटपूतली। ख़बराना डेस्क – बुधवार को सैनी सभा भवन नंबर 1 में सैनी सभा संस्था की कार्यकारिणी द्वारा महात्मा फुले बिग्रेड जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर बिल्लुरामसैनी को मनोनीत होने पर सैनी सभा कार्यकारिणी द्वारा साफा- माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

वहीं अध्यक्ष बिल्लूराम सैनी ने महात्मा फुले बिग्रेड द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने को लेकर उस पर खरे उतरकर समाज के उत्थान एवं विकास पर जोर देने की बात कही।

इस दौरान सैनी सभा अध्यक्ष राकेश सैनी, उपाध्यक्ष रोहतास सैनी, सचिव एडवोकेट योगेश सैनी, कोषाध्यक्ष राम सिंह सैनी, संरक्षक ओम प्रकाश सैनी, एडवोकेट पवन सैनी,तहसील प्रकाश तोदवाल, एडवोकेट विजय सैनी, राजेश सैनी, मथुरा प्रसाद सैनी पूर्व सरपंच, अजय सैनी,महावीर सांखला, राधेश्याम सैनी, राहुल सैनी, आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।