February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बाइक व बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत- एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

बाइक व बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत- एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर के अरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक व बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को गंभीर अवस्था में अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में कराया भर्ती जहां उसका चल रहा है इलाज।

चश्मदीद महिला ने बताया रूपबास के पास बोलेरो व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार उछलकर दूर जा गिरा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को बोलेरो सवार व्यक्ति ने अलवर के सामान्य चिकित्सालय में कराया भर्ती।

घायल पप्पू सालपुर का बास गांव निवासी है जो अपने निजी कार्य से अलवर जा रहा था।