March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » बिहार पंचायत चुनाव से पहले जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश ।
khabrana,com logo

khabrana,com logo

बिहार पंचायत चुनाव से पहले जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश ।

बिहार ( राजा बाबु) जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव के समीप फल्गु नदी के तट अवैध रुप से चल रही गन फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसकी जानकारी जिले के एसपी दीपक रंजन ने अपनी प्रेस वार्ता मे दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की फल्गु नदी के पास मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा उस जगह पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन में अर्ध निर्मित पिस्तौल, हथौड़ी, लोहे का बुलेट, अर्ध निर्मित पिस्तौल, टाइगर मिस, फायर कारतूस, लोहे का ड्रिल, मशीन, पिस्तौल का बट, शस्त्र बनाने वाला कई सामान पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। उस जगह से एक बाईक भी बरामद की ग‌ई है। मिनी गन फैक्ट्री का संचालक भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा घोसी थाने में प्रकरण संख्या 298 दर्ज कर इसमें संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए मिनी गन फैक्ट्री में हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है इसमें संलिप्त व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और इसके तार किस जिले तक जुड़े हुए हैं इसकी भी छानबीन की जा रही है। देसी पिस्टल, देसी कट्टा इत्यादि कई सामान इस छापामारी में बरामद किया गया है। जिले में मिनी गन फैक्ट्री के पर्देफाश को पुलिस द्वारा बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले में बड़े से बड़े अपराधी एवं छोटे से छोटे अपराधी नजर रखी जा रही है जो भी कार्य में सम्मिलित होंगे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।