February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भीषण गर्मी व तेज तापमान के चलते आयुर्वेद औषधालय में भी बढ़ने लगी मरीजों की संख्या।

भीषण गर्मी व तेज तापमान के चलते आयुर्वेद औषधालय में भी बढ़ने लगी मरीजों की संख्या।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
भीषण गर्मी व तेज तापमान के चलते आयुर्वेद औषधालय में भी बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, लू-ताप सहित अन्य बीमारियों के लोग परामर्श लेने पहुंचे आयुर्वेदिक औषधालय। आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया की आयुर्वेद के अनुसार छह ऋतुये होती है अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिनकी पालना करना जरूरी होता है।

उन्होंने बताया गर्मियों के दिनों में ठंडे एवं खाद्य पदार्थों कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम ठंडा पानी आदी का सेवन नहीं करना चाहिए, यह शरीर में गर्मी को बढ़ाते हैं मौसमी बीमारियों को दावत देते हैं।

उन्होंने कहा गर्मी में बांसी व गरिष्ठ भोजन सहित फास्ट फूड व जंक फूड से परहेज रखना चाहिए इससे फ़ूड पोजिशनिंग, दस्त सहित पेट की बीमारियां होने का खतरा रहता है।