March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भारतीय सेना मे अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर खेडकी दौला मे आयोजित राष्ट्रीय जनसभा मे राजस्थान से बडी संख्या मे अहीर समाज के लोग हुए रवाना।

भारतीय सेना मे अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर खेडकी दौला मे आयोजित राष्ट्रीय जनसभा मे राजस्थान से बडी संख्या मे अहीर समाज के लोग हुए रवाना।

शाहजहांपुर (ख़बराना न्यूज़) भारतीय सेना मे अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर बुधवार को खेडकी दौला मे आयोजित राष्ट्रीय जनसभा मे शामिल होने के लिये राजस्थान से बडी संख्या मे अहीर समाज के लोग राजस्थान सरकार मे गृह राज्य उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व मे रवाना हुऐ। मंत्री राजेन्द्र यादव ने शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर अहीर समाज के लोगों को रवाना करते हुऐ भारतीय सेना मे हजारों अहीर जवानों के बलिदान की सौगात के बाद भी समाज की अनदेखी की बात कही। यादव ने कहां की सेना मे 27 रेजिमेंट है, अहीर जवानों ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर बडगांव युद्ध, हाजी पीर युद्ध, 1962 का रेजांगला युद्ध, भारत पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध तक मे बडे स्तर पर बलिदान दिया है। लेकिन उनके बलिदान को हर बार अनदेखा किया गया है। इधर टोल प्लाजा पर एकत्रित अहीर समाज के लोगों को कॉग्रेसी नेता आरसी यादव, समाजिक कार्यकर्ता अरुण यादव, समाजसेवी इन्द्र यादव, यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान हरसहाय यादव, पूर्व सरपंच सुन्दरपाल यादव, शाहजहांपुर सरपंच रुपेश यादव, हाकिम पटवारी, शिक्षाविद रामफल यादव, सुशील यादव, रमेश प्रधान फौलादपुरियां, आॅक्सफोर्ड स्कूल निदेशक गिर्राज यादव, सुभाष सानौलिया, राजेश तलवाडिया, सरपंच अजीत यादव, पूर्व सरपंच रतनलाल यादव सहित बडी संख्या मे अहीर समाज के लोग उपस्थित रहे।