March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » भगवान श्री परशुराम सेवा समिति पदाधिकारीयो ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान।

भगवान श्री परशुराम सेवा समिति पदाधिकारीयो ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान।

बहरोड (केडीसी ) भगवान श्री परशुराम सेवा समिति पदाधिकारीयो ने शनिवार को निंभोर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र प्रदान किये। संयोजक कमल नयन शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में अग्रणी रहते हुए अपने जान की परवाह किए बिना आमजन सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले कोरोना योद्धाओं को फूल माला पहनाकर सम्मान पत्र दिए गए।‍

कोरोना योद्धाओं के रूप मे निंभोर पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी विजय सिंह , परमजीत , अनिल, राजेश, योद्धाओं को सम्मान पत्र दिया गया। इस दौरान समिति के सह संयोजक अनिल कुमार शर्मा, आचार्य कमल शास्त्री, गौरव शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।