February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान टीम एवं राजस्थान पुलिस डीजीपी महिला सुरक्षा सखी टीम के द्वारा वृद्ध महिलाओं का किया सम्मान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान टीम एवं राजस्थान पुलिस डीजीपी महिला सुरक्षा सखी टीम के द्वारा वृद्ध महिलाओं का किया सम्मान

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) सोमवार को निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांवों में वृद्ध महिलाओं का सम्मान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार शर्मा ने बताया वृद्ध महिलाओं की सेवा व सम्मान के लिए वृद्ध महिलाओं के सम्मान के साथ वृद्ध महिला व वृद्ध व्यक्ति ही भगवान है आज इस अभियान का शुभारंभ किया गया।शर्मा ने बताया इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी हुई महिलाओं को हनुमान चालीसा भी वितरित किया गया व आगामी अप्रेल महिने में वृद्ध महिला व वृद्ध व्यक्ति को मथुरा वृंदावन अयोध्या धाम की निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी….
बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान टीम से जुड़ी हुई महिलाओं के सहयोग से गरीब परिवार की वृद्ध महिला की सेवा व वृद्ध बीमार महिला की सहायता के लिए जागरूक किया जा रहा है।


इस मौके पर मौजूद रही वंदना कुमावत ( महिला सुरक्षा सखी कोटपुतली थाना।) नीलम कंवर, शारदा देवी, ममता देवी, पिंकी देवी।
रवि कुमार शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान।