बहरोड़ (केडीसी) बहरोड़ थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश ने रविवार को करवा चैथ त्यौहार को लेकर पुलिस जवानों के साथ कस्बे में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व आगामी पर्वों को देखते हुए असमाजिक तत्वों में भय और आमजन में विश्वास पैदा करनें के लिए फ्लेग मार्च किया।

फ्लेग मार्च के दौरान नोन पार्किंग स्थानों व मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े वाहनों हटवाया गया ताकि जाम स्थिति ना बने। करवा चैथ का पर्व होने के चलते बाजार में खरीददारी के चलते भीड़ भाड़ की स्थिति बनी रही।
त्यौहार के समय किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो और असमाजिक तत्वों में पुलिस का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। इसको लेकर थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लेग मार्च किया।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद