February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » साधन नहीं मिलने पर पटवारी अभ्यर्थियों ने बहरोड़ में हाइवे पर लगाया जाम

साधन नहीं मिलने पर पटवारी अभ्यर्थियों ने बहरोड़ में हाइवे पर लगाया जाम

बहरोड़ (केडीसी) रोड़वेज और निजी बसों के नहीं आने से नाराज पटवारी अभ्यर्थियों ने रविवार सुबह परीक्षा सेंटर पर नहीं पहूॅचने के चलते बहरोड़ हाइवे पर जाम लगा दिया।

अभ्यर्थियों ने फ्लाई ओवर से पहले दिल्ली से जयपुर की तरफ वाले रोड़ पर जाम लगाया है। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में छोटे बड़े सरकारी व निजी वाहन जाम में फंस गये। पुलिस ने परीवहन विभाग को सूचना दे दी है।

आपको बता दें कि शनिवार शाम को भी साधन नहीं मिलने से अभ्यर्थियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। जिस पर परीवहन विभाग को सूचना देकर अभ्यर्थियों के लिए निजी बसों की व्यवस्था कर गन्तव्य स्थान पर भेजा गया था।