February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बानसूर- सार्वजनिक कुए पर अतिक्रमण कर मूर्ति लगाने का मामला।

बानसूर- सार्वजनिक कुए पर अतिक्रमण कर मूर्ति लगाने का मामला।

ख़बराना। अमित यादव
बानसूर के गांव चतरपुरा में सार्वजनिक कुएं पर मूर्ती लगाने का विवाद चल रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक कुएं पर धर्म की आड़ लेकर रातो-रात कुएं पर अतिक्रमण कर लिया और मूर्ति स्थापित कर दी।

मामला बानसूर के गांव चतरपुरा के रैगर मोहल्ले का है। जहा एक कुएं की जमीन को लेकर गांव वालो में विवाद चल रहा है। गांव वालों ने बताया कि रैगर मोहल्ले में पानी का भारी संकट है जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने ग्राम पंचायत सरपंच से कुएं पर टंकी बनवाने की मांग की। पंचायत ने कुएं पर टंकी बनवाने की सहमती दे दी। लेकिन टंकी निर्माण से पहले ही गांव के कुछ लोगों ने रातो- रात कुएं के ऊपर शंकर भगवान की मूर्ति स्थापित कर दी। जबकि पहले वहा कोई मूर्ति नहीं थी।

सरपंच ने बताया

मामले को लेकर चतरपुरा सरपंच नीरज तोनगरिया ने बताया कि रैगर मोहल्ले में कुएं की सार्वजनिक जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसकी शिकायत पर कुएं की जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विकास अधिकारी की ओर से नोटिस चस्पा किया गया। कुएं की जमीन पर पानी की टंकी का निमार्ण होना था। लेकिन अतिक्रमणकारियो ने रातो-रात कुएं के ऊपर धार्मिक आस्था की आड़ लेकर मूर्ति स्थापित कर दी। सरपंच ने कहा कि हम ये नही चाहते हैं कि मूर्तियो को हटाया जाए, लेकिन गांव के लोगों की पानी की समस्या को देखते हुए टंकी निर्माण भी जरूरी है।

मोहल्ले की महिलाओं ने बताया

वही मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि हमारे मोहल्ले में पानी की भारी समस्या है। पानी की समस्या को लेकर कुएं की जमीन पर पानी की टंकी का निमार्ण ग्राम पंचायत की ओर से करवाया जाना था।

वही कुएं की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर रखा था। कुएं की जमीन से कब्ज़ा हटाने को लेकर नोटिस चस्पा किया। नोटिस चस्पा होने के बाद जिन लोगों ने कब्ज़ा कर रखा था उन्हीं लोगों ने रातों -रात कुएं की जमीन पर मूर्ति स्थापित कर दी।