February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बानसूर के हेमन्त ने अमेरिका में भारत का किया नाम रोशन: 31 वर्षीय वैज्ञानिक की रिसर्च अंतर्राष्ट्रीय शोध जनरल में हुई प्रकाशित, नया प्रोटीन खोजा, फेफड़ों की बीमारी में आयेगा काम।

बानसूर के हेमन्त ने अमेरिका में भारत का किया नाम रोशन: 31 वर्षीय वैज्ञानिक की रिसर्च अंतर्राष्ट्रीय शोध जनरल में हुई प्रकाशित, नया प्रोटीन खोजा, फेफड़ों की बीमारी में आयेगा काम।

ख़बराना। अमित यादव
बानसूर के युवा वैज्ञानिक ने सात समुंदर पार अमेरिका में तिरंगे की शान बढ़ाई है। 31 वर्षीय वैज्ञानिक हेमंत जोशी अमेरिका में रहकर नए एल- प्लास्टिन प्रोटीन की खोज की है। यह प्रोटीन फेफड़े की बीमारी महत्वपूर्ण स्टेज को कंट्रोल करने में काफी हद तक कामयाब रहा है। हेमंत जोशी की है रिसर्च अंतरराष्ट्रीय शोध जर्नल में प्रकाशित हुई है। यह वर्तमान अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है।

वैज्ञानिक हेमंत जोशी ने बताया कि डॉक्टरेट के लिए चयन के दौरान 6 जर्मनी के विश्वविद्यालय में रहकर ब्लड कैंसर पर रिसर्च की। यहां से पोस्ट डॉक्टरेट में चयन के बाद अमेरिका चले गए और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में नए प्रोटीन एल -प्लास्टिन की खोज की है ।

इससे फेफड़ों की इम्यून कोशिका में एनसीआरपीएस इनफॉलेमेशन के रेगुलेटर के रूप में डिस्कवर किया है। जो चूहों पर सफल रही है अब इंसानों पर इसका ट्रायल किया जा रहा है ।

अमेरिका में यह रिसर्च डा. रोलेस्टो मोरले की ख्यातनाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ लैब के आर्थिक मदद से की है। वैज्ञानिक जोशी ने 7 मई 2022 को पोर्टलेंड में रिसर्च का प्रजेंटेशन किया।

अमेरिका व यूरोप के देशों में अंतरराष्ट्रीय के देशों में भी रिसर्च प्रजेंटेशन दे चुके हैं। दुनिया की यह महत्वपूर्ण रिसर्च अंतर्राष्ट्रीय शोध जनरल सेल रिपोर्ट मार्च 2022 के अंक में प्रकाशित हुई है ।जो बड़ी कामयाबी है। यह 5 वर्ष अमेरिका में रहकर 40 लाख रुपए सालाना की फेलोशिप पर वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।

उनके रिसर्च के बेहतर परिणाम को लेकर अमेरिका की लंग एसोसिएशन की ओर से 2 वर्ष की रिसर्च ग्रांट मिली है। जिसमे कोविड 19 का फेफड़ों की इम्यूनिटी पर प्रभाव व उसके इलाज पर शोध किया जाएगा। अमेरिका एसोसिएशन ऑफ इम्यूनोलिजिस्ट (एएआई) से एक साल की फेलोशिप से भी अवार्ड किया है। जिस ग्रांट से आगे की रिसर्च चालू रखेंगे।

वही हेमंत जोशी की इस कामयाबी पर बानसूर क्षेत्र व उनके परिवार में खुशी की लहर है।