February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बल्लुवास राजकीय विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

बल्लुवास राजकीय विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

मुण्डावर (संदीप यादव) मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव बल्लुवास के राजकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता सरपंच कांता रामपाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता मेजर ओपी यादव, ऋषिराज सिंघल (उप निदेशक महिला अधिकारिता अलवर) द्वारा प्रथम मां सरस्वती पूजन किया गया। उसके बाद बच्चों ने मनोरंजन के तौर पर देश भक्ति नृत्य गायन व अलग-अलग कलाबाजी दिखाई गई।

कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह में विदाई भावुक पंक्तियां सुनाई गई जिनको देखकर गुरु व शिष्य की आंखें भी छलक आई व गांव के भामाशाह लोगो को प्रशंसा पत्र भेंट किया गया प्रोग्राम के दौरान सरपंच कांता रामपाल यादव द्वारा बच्चों को अपने आगामी भविष्य को लेकर अलग-अलग मार्ग पर अपनी व अपने परिवार की अपने गांव अपने क्षेत्र की अपने राष्ट्र की अपने देश की पहचान बनाने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का मनोबल बढ़ाया।

संपूर्ण विद्यालय स्टाफ की एक अच्छी शिक्षा देने के लिए बहुत बहुत सराहना की। जिससे बच्चों का भविष्य बन सके कार्यक्रम में सरपंच कांता रामपाल, कविता मेजर ओपी यादव ऋषिराज सिंघल व संपूर्ण विद्यालय स्टाफ और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।