September 15, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बाबा लालदास मन्दिर से खालडा बालाजी धाम ( नारनौल) के लिये डाक ध्वज लेकर 21 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना।

बाबा लालदास मन्दिर से खालडा बालाजी धाम ( नारनौल) के लिये डाक ध्वज लेकर 21 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना।

शाहजहांपुर 2 अगस्त- कस्बे के समीपवर्ती गांव मोलावास के बाबा लालदास मन्दिर से खालडा बालाजी धाम ( नारनौल) के लिये डाक ध्वज लेकर 21 श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। डाक ध्वज यात्रियों को ग्राम सरपंच अजीत यादव ने रवाना किया।

इससे पूर्व मन्दिर महंत हजारीदास ने डाक ध्वज यात्रियों का ध्वज‌ पूजन किया। इस अवसर पर अजीत मास्टर, देवेन्द्र यादव, दीप दीपिका, मनीष, लोकेश, नवीन, सचिन, हनुमान दत्त, सुनील दत्त, समाजसेवी रतन सेठ सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।