ख़बराना न्यूज़ नेटवर्क।
क्षेत्र के बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ परिसर स्थित सेठ राजनारायण गुप्ता विधि महाविद्यालय मे शनिवार को मूट कोर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि प्रवक्ता एडवोकेट जेपी यादव ने बताया कि विद्यापीठ संयोजक एवं विधि प्राचार्य डां करण सिंह यादव की अध्यक्षता मे आयोजित मूट कोर्ट में जज दीपिका,केएम नानावटी के पक्षकार बरखा चौहान, शिवानी गुप्ता, प्रेम आहुजा के पक्षकार प्रियंका, कांता सैनी सहित केएम नानावटी दीपा,सिल्विया मौसम मुदगल, मीमी आहुजा अंशु शर्मा, आहुजा का नौकर मोनिका, रीडर हर्षा पाण्डे, अंशु राजपुत ,डॉक्टर मनीषा और नौ सेना अधिकारी प्रियंका, हाजिर हो रेणू ने केएम नानावटी बनामा प्रेम आहुजा केस पर मूट कोर्ट के तहत बहस कर मूट कोर्ट मे भूमिका को निर्वहन कर अपनी भूमिका निभाई ।मूट कोर्ट कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भामाशाह समाजसेवी इन्द्र यादव ने विधि छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया और समाज सेवी इन्द्र यादव ने विद्यापीठ मे मूट कोर्ट बनवाने की घोषण की। इस अवसर पर जयपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव, बजरंग यादव,पीजी प्राचार्य डा.जीतेन्द्र यादव, समिति पूर्व सचिव महावीर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रणजीत यादव, प्रोफेसर शारदा, सुशीला यादव सहित समस्त स्टाफ और विधि छात्राऐं उपस्थित थी।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद