February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बाबा गरीब नाथ लक्खी मेले में उमड़ा जनसैलाब आसपास सहित गुड़गांव ,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, से भी आए श्रद्धालुगण।

बाबा गरीब नाथ लक्खी मेले में उमड़ा जनसैलाब आसपास सहित गुड़गांव ,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, से भी आए श्रद्धालुगण।

पंडित पवन भारद्वाज (सोड़ावास) निकटवर्ती जीवन सिंहपुरा शामदा धाम में आयोजित बाबा गरीब नाथ मेले में  सर्वप्रथम बाबा की पूजा अर्चना की गई । इस दौरान भक्तों ने धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। मेले में तहसीलदार मुंडावर रोहितास पारीक व थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने  मन्दिर की पूर्ण रूप से  कमान संभाले रखी । मंदिर परिसर में पेयजल व छाया की प्रशासन द्वारा व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई । मेले में चारों ओर भंडारे  व पेयजल की निशुल्क व्यवस्था रही मंदिर  परिसर में बाबा गरीब नाथ की झांकी सजाई गई ।

मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए कतारे लगी रही । मेले में दानदाताओं, भामाशाहों ने भंडारे व पेयजल की व्यवस्था बनाए रखी ,,अलवर बहरोड सड़क मार्ग पर रहा जाम,मेले में अलवर बहरोड स्टेट हाईवे सड़क मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा ।  वाहनों को निकलने के लिए जाम का सामना करना पड़ा ।  जाम खुलवाने के लिए बार-बार में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी ।