March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बाल विवाह रोकने व बालिका शिक्षा अनिवार्य करने को लेकर गुर्जर समाज की हुई बैठक

बाल विवाह रोकने व बालिका शिक्षा अनिवार्य करने को लेकर गुर्जर समाज की हुई बैठक

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा उपखंड की मनोहरपुर पंचायत के राजस्व ग्राम पापड़ा व प्रतापपुरा के गुर्जर समाज की मीटिंग का आयोजन तिबारीवाला की ढाणी में हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता मंगल चंद भढाना ने की। मीटिंग के संयोजक कल्याण बक्स गुर्जर पूर्व प्रधानाचार्य थे। रोहित गुर्जर ने बताया की मीटिंग में वर्तमान सामाजिक वे राजनीतिक परिदृश्य पर सार्थक चर्चा की गई। इस मौके पर बाल विवाह रोकने गए बालिका शिक्षा अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके हाथ मजबूत करते रहने का सर्व सम्मति से निर्णय किया गया। इस अवसर पर धोलूराम गिराटी, मुकेश, हंसराज, बालूराम, रामचंद्र, रामनारायण, गोकुल, जगदीश पापड़ा, प्रभुराम, जगदीश, कालूराम, दीपक, रोहित, विनोद, राहुल सहित गुर्जर समाज के कई लोग मौजूद थे।