February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » आजादी की गौरव पदयात्रा के सम्मान को लेकर बानसूर में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक।

आजादी की गौरव पदयात्रा के सम्मान को लेकर बानसूर में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक।

बानसूर (अमित यादव)
कांग्रेस सेवा दल की ओर से साबरमती से चलकर राजघाट तक करीब 1200 किलोमीटर से ज्यादा लंबी आजादी की गौरव पदयात्रा के सम्मान को लेकर आज बानसूर में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की ओर से साबरमती से चलकर राजघाट तक आजादी की गौरव यात्रा कल कोटपुतली पहुंचेगी । जहां आजादी के गौरव यात्रा का सम्मान किया जाएगा। जिसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के सभी प्रदेश के पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे।
जिसको लेकर आज बानसूर में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का आह्वान किया।

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी शांति, एकता, भाईचारे का प्रतीक है ।भारत देश धर्मनिरपेक्ष देश है। उन्होंने बताया कि आज जो देश के हालात खराब हो रहे हैं ।भाजपा के राष्ट्रीय लीडर जब भी आते हैं तो कुछ ना कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा धर्म के नाम पर भेदभाव बनाने का प्रयास करते हैं। जो भारत देश की एकता और अखंडता और शांति का प्रतीक है ।उसकी अखंडता को समाप्त करने की ओर ले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा एकता की प्रतीक रही है ।इसलिए कांग्रेस पार्टी आजादी की गौरव यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी दिखाना चाहती हैं कि देखो देश में किस तरह के हालात हो रहे हैं। चाहे महंगाई को लेकर हो चाहे, बेरोजगारी को लेकर हो। जिस तरह पिछले 70 साल में पेट्रोल डीजल के क्या भाव थे और अब 7 सालों में पेट्रोल डीजल के दोगने रेट हो रहे हैं।

वही गैस सिलेंडर की बात करें तो गैस सिलेंडर की रेट ₹1000 से ऊपर हो गई है। भाजपा आए दिन महंगाई बढ़ा रही है। मंत्री ने कहा कि भाजपा का मकसद है कि देश की जनता का ध्यान महंगाई से हट जाए व युवाओं का ध्यान बेरोजगार से हट जाए और धर्म के नाम पर लोगों को भटकाते रहे।


उद्योग मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए एक भी पॉइंट नहीं है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी का विकास का मुद्दा चाहे किसान का हो ,व्यापारी का हो कर्मचारी का हो, चाहे बालिकाओ का हो, सभी वर्गों को टच करने वाला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश किया है। विपक्ष के पास कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने के लिए एक भी पॉइंट नहीं है। अशोक गहलोत में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है।

वही पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मोदी जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महंगाई आसमान छू रही है ।बेरोजगारी की कोई बात नहीं कर रहा है। किसानों की हालत बिल्कुल खराब हो चुकी है। भाजपा का केवल एक दूसरे को धर्म के नाम पर लड़ाना ही मकसद रह गया है। भाजपा के पास देश की जनता के बुनियादी सवालों का कोई जवाब नहीं है मोदी जी केवल मन की बात करते हैं दूसरों की बात नहीं सुनते हैं। इसलिए देश की जनता समझ चुकी है वक्त आने पर उनको करारा जवाब दिया जाएगा।
वहीं पर्यटन विभाग के चेयरमैन में आगामी चुनाव को लेकर कहा कि 2023 में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।