February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » अवैध हथियारों सहित तस्कर गिरफ्तार । नक्सलियों को करता था हथियार सप्लाई । एटीएस ने की कार्रवाई । हथियारों का जखीरा बरामद

अवैध हथियारों सहित तस्कर गिरफ्तार । नक्सलियों को करता था हथियार सप्लाई । एटीएस ने की कार्रवाई । हथियारों का जखीरा बरामद

बिहार (राजा बाबू ) एसटीएफ टीम, अरवल पुलिस एवं बिहटा पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ एक तस्कर को बिहटा थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर से गिरफ्तार किया गया है। वही छापामारी के दौरान चार देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस एवं एक नाली बंदूक को बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवशक्ति नगर निवासी जगदीश प्रधान के पुत्र सुभाष प्रधान के रूप में की ग‌ई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी की उक्त आरोपी अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त मे शामिल है। जिसके बाद कई दिनों से टीमें तस्कर पर मोबाइल लोकेशन के जरिये नजर बनाए हुई थी। उसी के आधार पर जानकारी मिली कि बिहटा में हथियार तस्कर छुपा हुआ है। तब एसटीएफ ने अरवल पुलिस और बिहटा पुलिस के सहयोग से शिवशक्ति नगर में छापेमारी की जहां भारी मात्रा में तस्कर के घर से हथियार बरामद किया गया। हथियार की तस्करी पटना समेत अरवल जहानाबाद व गया इलाके में धड़ल्ले से करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी सहित जब्त हथियारों को अपने साथ ले गई है एवं आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि इसका लिंक नक्सलियों से भी है और उसके पास भी हथियार सप्लाई करने का काम करता है