February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अवैध बजरी परिवहन में एक गिरफ्तार, बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

अवैध बजरी परिवहन में एक गिरफ्तार, बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली निकटवर्ती सरूण्ड थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। एसएचओ इन्द्राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को थाना पुलिस ने अवैध बजरी का खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर चालक विनय पाल सिंह (50) पुत्र ओमपाल सिंह राजपूत निवासी शाहजहांपुर, अलवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध बजरी खनन व परिवहन की गतिविधियों को लेकर अनुसंधान भी किया जा रहा है।