February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अनुसूचित जनजाति विकास परिषद की मीटिंग का हुआ आयोजन।

अनुसूचित जनजाति विकास परिषद की मीटिंग का हुआ आयोजन।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा हेतु राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति विकास परिषद के कार्यकतार्ओं को आगे आना होगा जगदीश मीणा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के जालौर जिले के कार्यकतार्ओं की मीटिंग में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि दलित समाज को एवं वंचित समाज को शिक्षा लेकर के आगे बढ़ते हुए बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा करनी होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी नेता जगदीश खेलना ने की इस मौके पर संगठन गठन किया गया

यह मीटिंग जालौर शहर के तनु होटल में आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष का सर्व सम्मत निर्णय ओम प्रकाश आर्य को बनाया गया एवं छात्र संगठन का जिला अध्यक्ष दीपक थांवला को बनाया गया एवं युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष शैलेश बैरवा को बनाया गया एवं विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अरविंद मीणा को बनाया गया साथ ही शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष गुलाबचंद बामणिया को बनाया गया एवं महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पार्षद गीता मीणा को बनाया गया सभी लोगों की राय से प्रदेश कार्यकारिणी हेतु जोगाराम मिलना एवं सुरेश राव को सुरेश मेघवाल को मनोनीत किया गया कार्यक्रम में स्वागत भाषण सुरेश मेघवाल ने किया एवं धन्यवाद भाषण जोगाराम मीणा जालौर ने किया कार्यक्रम में जयपुर से पधारे हनुमान सहाय सिरसी राहुल परमार भागीरथ गर्ग प्रवीण मीणा हितेश सोलंकी नील राज विराज देवेंद्र मीणा मनीष राज प्रकाश मीणा कुलदीप राणावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे इस मौके पर सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया